Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Feb 2023 · 1 min read

जरूरत बन जा वरना...

नहीं तुमसे अगर हो फायदा दुत्कार देती है
सदा बेकार सी चीजों को ठोकर मार देती है
जरूरत बन जा वरना एक दिन पछताएगा सुन ले
बिना मतलब नहीं दुनिया किसी को प्यार देती है

मुक्तक- आकाश महेशपुरी
दिनांक- 04/02/2023

Loading...