Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Feb 2023 · 1 min read

- मेरे अपने सिर्फ तस्वीरों में साथ रहे -

– मेरे अपने सिर्फ तस्वीरों में साथ रहे –
जो तस्वीरों में साथ है, कि
जिनका राशनकार्ड में मेरे साथ नाम है,
जो मेरे साथ होने का दावा करते है,
वे जो खुद को मेरा अपना कहते है,
मेरे अपने जो कभी मेरे साथ नही थे,
मेरे वे अपने जो सिर्फ तस्वीर में साथ थे,
मुसीबतों में मुझे अकेला छोड़ने वाले,
मुझे बर्बादी का मंजर बताने वाले,
मुझे जिम्मेदारियो के बोझ तले दबाने वाले,
आज दिन खराब है कल सब ठीक होगा,
समय है परिवर्तनशील समय बदलेगा ,
आज हमारे साथ रहो कल हम तुम्हारे साथ होंगे,
समय भी बदला और समय के साथ अपने भी बदले,
मेरे वे अपने जो सिर्फ तस्वीरो में साथ रहे,

✍️✍️ भरत गहलोत
जालोर राजस्थान
संपर्क सूत्र -7742016184 –

Loading...