Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Feb 2023 · 1 min read

आंसुओं का मंजर है देखा

**** आंसुओं का मंजर है देखा ****
*****************************

आंखों में आंसुओं का मंजर है देखा,
टूटा दिल प्यार में जो बंजर है देखा|

फूलों से खूब खिलते मुरझाये उपवन,
मौसम भी लाजवाबी अंदर है देखा|

मन की बागवानी मौजी के हाथों में,
तितली पर लूटता यूं भंवर है देखा|

आंचल में कूदता रहता मोहन हरदम,
हमने तो आशिकों सा बंदर है देखा|

पागल सा हाल है मनमौजी प्रेमी का,
पावन सा प्रेम का भी मंदिर है देखा|

नभ में है टूटते तारों सा मनसीरत,
उनकी तकदीर में अब नंबर है देखा|
****************************
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)

Loading...