Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Feb 2023 · 1 min read

खुद पर यकीं

जुनून हो बड़ा और अमादा बड़ा हो,
हो खुद पर यकीं खुद से वादा बड़ा हो।
हो जज्बा जेहन में मशक्कत का तुझमें,
खयालों में तेरे इरादा बड़ा हो।
हुनर सीख ले गिरकर उठने पहले,
जगह नामवर की अगर तुझको पाना।
बड़ी मंजिलों का मुसाफिर अगर तू,
मुसलसल चला चल कहीं रुक न जाना।

-सतीश सृजन

Loading...