Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Feb 2023 · 1 min read

हुस्न की देवी से

हमने मांगा है केवल तुम्हें तकदीर से
अब तुम निकल आओ जरा तस्वीर से…
(१)
हम कभी न हो पाएं ताकि तुमसे दूर
हमें बांध लो अपनी बांहों की जंजीर से…
(२)
जाग उठता है यहां पत्थर में भी देवता
रूह की सच्ची दुआओं की तासीर से…
(३)
मुहब्बत की जैसी कोई मुकद्दस शै भला
मिलती किसे है दुनिया में तदबीर से..
(४)
देखते आए हैं हम जिन्हें बचपन से ही
उन्हीं मासूम ख़्वाबों की ताबीर से…
(५)
हमारे दर्द की शिद्दत का करके अंदाज़ा
इन आंसुओं से लिखी हुई तहरीर से…
(६)
हमारे पास कुछ नहीं जज़्बात के सिवा
दिल हार न जाए दुनिया की जागीर से…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#मायूस #नाकाम #असफल #दर्द
#कवि #बेरोजगार #bollywood
#lyricist #dream #girl #love
#poet #romantic #prayer
#गीतकार #शायर #सपना #प्रेमिका

Loading...