Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Feb 2023 · 1 min read

छुपाती मीडिया भी है बहुत सरकार की बातें

छुपाती मीडिया भी है बहुत सरकार की बातें
घुमाती सी हुई लगतीं हैं अब अख़बार की बातें

कभी प्रॉमिस कभी टेडी कभी तो रोज डे मनते
ज़ुबां पर आजकलसबके ही देखो प्यार की बातें

ये नेता खुद तो चलते हैं सदा विपरीत धारा के
मगर जनता से करते हैं नदी की धार की बातें

किसी को याद अपने फ़र्ज़ तो रहते नहीं देखो
यहाँ सब चीखकर करते मगर अधिकार की बातें

बुरी लगती न रिश्वत देनी हमको काम के आगे
हुई हैं आम अब कितनी ये भ्रष्टाचार की बातें

नहीं पथ छोड़ना सच का यहाँ डरकर विरोधों से
जहाँ पर फूल हैं होंगी वही पर खार की बातें

जगाना ‘अर्चना’ है ज़ोश लोगों के दिलों में अब
क़लम से हो रही हैं इसलिये ललकार की बातें

डॉ अर्चना गुप्ता

Loading...