Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Feb 2023 · 1 min read

किसी से मत कहना

आजकल यहां पर तो
दिन में भी रात है
किसी से मत कहना
ये अंदर की बात है…
(१)
सरकार तो केवल
अमीरों के साथ है
किसी से मत कहना
ये अंदर की बात है…
(२)
इन गुंडों के सिर पर
पुलिस का हाथ है
किसी से मत कहना
ये अंदर की बात है…
(३)
हर दंगा-फसाद में
नेताओं का हाथ है
किसी से मत कहना
ये अंदर की बात है…
(४)
जनता जाए भाड़ में
ईवीएम तो पास है
किसी से मत कहना
ये अंदर की बात है…
(५)
अदालत के कांधे पर
लोकतंत्र की लाश है
किसी से मत कहना
ये अंदर की बात है…
(६)
मीडिया के मुंह में
हाकिमों की बात है
किसी से मत कहना
ये अंदर की बात है…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#मायूस #नाकाम #असफल #दर्द #लेखक
#love #कवि #बेरोजगार #bollywood
#राजनीति #गीतकार #शायर #बुद्धिजीवी
#पत्रकार #सियासत #जनवादीगीत #कवि
#lyricist #poetry #HallaBol #विद्रोही

Loading...