Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Feb 2023 · 1 min read

हम फिर मिलेंगे...!!

हम फिर मिलेंगे , ये वादा नहीं था तुमसे,
पर बनाके रहेंगे तुम्हें अपना, ये वादा किया था खुद से!
मैं आऊंगा उस शहर में, जहां तुम रहती हो,
बस!अपने दिल में मेरे लिए,
थोड़ी जगह बचाये रखना!
मेरे दिल में ही नहीं, रग -रग में तुम ही तुम समाई हुई हो,
बस! तुम भी अपने दिल को मेरे लिए धड़काये रखना!
सुना था.. कभी -कभी दूरियां बढ़ने से, दिलों में नज़दीकियां बढ़ने लगती है,
बस! इसी एहसास को अपने मन में सजाये रखना!
मैं तुम्हें खुद से दूर नहीं कर सकता हूँ, ये तुम जानती हो,
मैं तुम्हारा हूँ.. सिर्फ तुम्हारा..
बस! इस बात का भरोसा बनाये रखना।
❤️ Love Ravi ❤️

Loading...