Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Feb 2023 · 1 min read

-भाई का भाई से प्रेम -

– भाई का भाई से प्रेम –

भाई का भाई से प्रेम अप्रतिम ,शानदार प्रतीक ,
भाई ने दिए भाई के लिए अपने प्राण,
भाई ने भाई के प्रेम में छोड़ दिया राज सम्मान,
भाई ने भाई के लिए ढुकराया प्रलोभन अनेक,
भाई ने भाई को माना अपनी बाजुओं के समान,
भाई ने भाई को पूजा देवता के समान,
छोटे भाई ने बड़े भाई को माना अपने पिता समान,
और दिया बड़े भाई को सदा मान सम्मान,
बड़े भाई ने भी छोटे भाई को दिया अपने पुत्र सा दुलार,
अपने छोटे भाई पर लुटाया असीम सा प्यार,
भरत इसी तरह का अपनी दुनिया में भाई का प्रेम तू जान,
यही होता है गहलोत भाई का भाई के प्रति प्रेम महान,
✍️✍️ भरत गहलोत
जालोर राजस्थान,
संपर्क सूत्र -7742016184 –

Loading...