Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Jan 2023 · 1 min read

मेरी कलम क्यों उदास है

मेरी कलम उदास क्यो है ,
पानी को प्यास क्यो है |

सब कुछ खोकर भी
पाने की आस क्यों है |

प्रियवर को पाकर भी
मनवा उदास क्यों है |

कर्म अच्छे नहीं उसके
उजला लिबास क्यों है |

जिस दरिया पर नदी का
नित नित आना जाना है |

वह दरिया भी अब
इस तरह उदास क्यों है |

मेरी कलम उदास क्यों है
रिश्तो में कटास क्यों है |

कवि दीपक सरल

Loading...