Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Jan 2023 · 1 min read

#गणतंत्र दिवस#

न जाने कितने वीरों ने ,
अपनी जान गंवाई थी।
तब जाकर भारत को वीरों ने,
दिलवाई आजादी थी।।

इस संघर्ष के पीछे ,
न जाने जाने कितनी थी।
तब जाकर भारत को वीरों ने ,
दिलवाई आजादी थी।।

अंग्रेजों का किया सामना ,
उनको दूर भगाया था।
15 अगस्त 1947 को ,
भारत आजाद कराया था।।

पर भारत को गणराज्य बनाना,
सबसे बड़ी चुनौती थी।
मजबूत बनाएंगे भारत को,
यह सबने मिलके ठानी थी।।

बाबा भीमराव अम्बेडकर जी की,
मेहनत लाई थी रंग।
2 साल 11महीने और 18दिन में,
संविधान गया था बन।।

26 जनवरी 1950 को हमने,
पहला गणतंत्र मनाया था।
सही मायने तब जाकर ,
हमने पाई आजादी थी।

नमन है मेरा उन मांओं को,
जिन्होंने ऐसे पुत्रों को जन्म दिया।
देश की रक्षा के खातिर ,
तन, मन धन सब कुछ वार दिया

तिरंगे में लिपट गए ,
पर भारत मां पे आंच न आने दी।
तब जाकर भारत को वीरों ने,
दिलवाई आजादी थी।।
रूबी चेतन शुक्ला
अलीगंज
लखनऊ

Loading...