Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
25 Jan 2023 · 1 min read

श्वान प्रेम

इंसानों की क़दर खतम हुई,
कुत्तों के जागे हैं भाग्य।
मनुज बेचारा भटक रहा है
दाने दाने को मोहताज।

दो पैसे मिल जाएं जैसे,
स्तर ऊंचा करना होता।
कुछ भी चाहे बाद में आये
लेकिन कुत्ता बगल में सोता।

बेटा भूखा रहे भले ही
लेकिन कुत्ता न मुरझाये।
बड़े माल से बिस्कुट बोटी
आधी रात को लायी जाये।

दो पायों के ऊपर देखो
चौपाये हैं कितने भारी।
अम्मा घर बैठी कुमलायें
कुकुर कार में करे सवारी।

बड़ी शान लोग बताते
श्वानों की प्रजाति।
उनके नाम सुनो हे लोगों
जिनकी इतनी ख्याति।

लेब्राडोर, बुलडॉग कहो व
गोल्डन रिट्रीयर।
जर्मनशैफर्ड, पग व बीगल
अथवा यार्कशायर टेरियर।

पिटबुल,राटबेल्लर,
डाबरमैन पिंसीवर।
बुलमास्टिक,हस्की,
मालामियूट, बॉक्सर।

वुल्फहाइब्रिड लंबा चौड़ा
दूजा इक ग्रेटडेन।
इन सबके ऊपर है मोहित
देखो आज का मैन।

कई हजारा कीमत इनकी,
खूब हैं ठाठ और बाट,
सोफासेट में टॉमी सोये
बप्पा टूटी खाट।

हम तो अहमक केवल जानू
गांव के पिलई पिलुआ
पकड़ लिया द्वारे पाला
नाम धराया कलुआ।

एक टुकड़ा रोटी खाता
पीता ताल का पानी।
रात दिवस घर द्वार रखाता
न करता शैतानी।

लोगों सुनों जहाँ है आशा,
वहीं मिलेगी वासा।
अगला जनम है मिलेगा वैसे,
जहां मन लगे खासा।

नेह लगा है जिन जीवों से
बिल्ली बदंर श्वान।
अगला जनम वहीं पाऐगें,
कह गए संत सुजान।

गाय भैस हैं दूध के हरहे,
खर, घोड़ा, ढोयें भार।
कुत्ता भी तो एक जानवर,
फिर क्यों इतना प्यार।

सतीश सृजन लखनऊ.

Language: Hindi
1 Like · 449 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Satish Srijan
View all

You may also like these posts

यात्राएं करो और किसी को मत बताओ
यात्राएं करो और किसी को मत बताओ
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
कौड़ी के भाव ले के दुआ
कौड़ी के भाव ले के दुआ
अरशद रसूल बदायूंनी
*घर*
*घर*
Dushyant Kumar
आंगन की फुलवारी
आंगन की फुलवारी
Swami Ganganiya
ये भी क्या कम है
ये भी क्या कम है
Surinder blackpen
गांव की छांव
गांव की छांव
Vindhya Prakash Mishra
उसने जाने का सोचा और मैंने भी जाने दिया।
उसने जाने का सोचा और मैंने भी जाने दिया।
ओसमणी साहू 'ओश'
*भोजन की स्वच्छ रसोई हो, भोजन शुचि हाथों से आए (राधेश्यामी छ
*भोजन की स्वच्छ रसोई हो, भोजन शुचि हाथों से आए (राधेश्यामी छ
Ravi Prakash
नैतिकता की बातें
नैतिकता की बातें
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
"जरा सुनिए तो"
Dr. Kishan tandon kranti
डमरू वर्ण पिरामिड
डमरू वर्ण पिरामिड
Rambali Mishra
तू शबिस्ताँ सी मिरी आँखों में जो ठहर गया है,
तू शबिस्ताँ सी मिरी आँखों में जो ठहर गया है,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
जिस दिन राम हृदय आएंगे
जिस दिन राम हृदय आएंगे
पंकज पाण्डेय सावर्ण्य
उम्र अपना
उम्र अपना
Dr fauzia Naseem shad
बेरोजगारी के धरातल पर
बेरोजगारी के धरातल पर
Rahul Singh
दलीदर
दलीदर
आकाश महेशपुरी
भ्रष्टाचार
भ्रष्टाचार
Sahil Ahmad
*बाढ़*
*बाढ़*
Dr. Priya Gupta
अधूरी प्रीत से....
अधूरी प्रीत से....
sushil sarna
2818. *पूर्णिका*
2818. *पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Sometimes goals are not houses, cars, and getting the bag! S
Sometimes goals are not houses, cars, and getting the bag! S
पूर्वार्थ
ब्राह्मण
ब्राह्मण
Sanjay ' शून्य'
श्रीराम के चरणों में
श्रीराम के चरणों में
Dr. P.C. Bisen
#मुक्तक-
#मुक्तक-
*प्रणय प्रभात*
बहारों का मौसम सज़ा दिजिए ।
बहारों का मौसम सज़ा दिजिए ।
Jyoti Shrivastava(ज्योटी श्रीवास्तव)
हमको इतनी आस बहुत है
हमको इतनी आस बहुत है
Dr. Alpana Suhasini
A Picture Taken Long Ago!
A Picture Taken Long Ago!
R. H. SRIDEVI
विश्वास
विश्वास
कुमार अविनाश 'केसर'
- गुमसुम लड़का -
- गुमसुम लड़का -
bharat gehlot
प्लास्टिक की गुड़िया!
प्लास्टिक की गुड़िया!
कविता झा ‘गीत’
Loading...