पराक्रम दिवस (कुंडलिया)*

पराक्रम दिवस (कुंडलिया)*
——————————————————–
आज पराक्रम का दिवस , नेताजी की याद
हुआ कौन उन – सा प्रखर , सोचो पहले-बाद
सोचो पहले – बाद , रक्त देता बलिदानी
लिखी लिए बंदूक , हाथ में अमर कहानी
कहते रवि कविराय ,फौज का था अद्भुत श्रम
हुआ हिंद आजाद , नमन वह आज पराक्रम
——————————————————–
पराक्रम = शौर्य ,पुरुषार्थ ,साहसिक कार्य
पराक्रम दिवस = नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन 23 जनवरी
——————————————————-
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451