*वोट डालकर आओ भइया (हिंदी गजल/ गीतिका)*

वोट डालकर आओ भइया (हिंदी गजल/ गीतिका)
_________________________
1
वोट डालकर आओ भइया
निर्भय बटन दबाओ भइया
2
जो पैसे से वोट खरीदे
उसको सबक सिखाओं भइया
3
गुंडागर्दी करे अगर जो
उसकी रपट कराओ मइया
4
मानवता का चुनो रास्ता
जाति न मजहब जाओ भइया
5
वोट डालना महापर्व है
यह त्यौहार मनाओ भइया
6
शत-प्रतिशत मतदान करो सब
लोकतन्त्र-गुण गाओ भइया
7
झगड़ा करना बुरी बात है
शांति सदा फैलाओ भइया
________________________
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा,रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 99976 15451