Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Jan 2023 · 1 min read

मजबूर दिल की ये आरजू

मजबूर दिल की ये आरजू
बस आरजू ही रह गई
बेकसूर दिल की ये आरजू
अश्क बनकर बह गई
मजबूर दिल………..……
उधर वो चले इधर हम चले
ना वो ही मिले ना हम मिले
एक हमसफर की आरजू
अश्क बनकर बह गई
मजबूर दिल……………..
दो घड़ी की वो मजबूरियाँ
बन गई हैं सदा की दूरियाँ
उन्हे जाँ कहने की आरजू
अश्क बनकर बह गई
मजबूर दिल….……………
‘विनोद’ कैसी दिल की लगी
क्यों उम्र भर भी ना ये बुझी
दिल में बसाने की आरजू
अश्क बनकर बह गई
मजबूर दिल………………
बस आरजू ही रह गई

स्वरचित
( V9द चौहान )

Loading...