Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Jan 2023 · 4 min read

चंदू और बकरी चाँदनी

एक गाँव में एक गरीब परिवार रहता था | परिवार का मुखिया था चंदू और साथ थी उसकी घरवाली सुशीला | उनके तीन बच्चे थे | दो बेटियाँ और एक बेटा | बेटा सबसे छोटा था | बड़ी बेटी पायल , छोटी बेटी तारा और बेटा मनुज | चंदू की आया का एकमात्र साधन था उसकी बकरियां | बकरियों के दूध से होने वाली आय से ही उसके परिवार का ऊपरी खर्च निकलता था | बाकी खर्च वो अपनी और अपनी पत्नी के साथ मिलकर दैनिक मजदूरी से पूरा किया करता था | साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी एक सरकारी स्कूल के माध्यम से |
चंदू की एक समस्या थी की वो अपनी बकरियों से दूध तो बहुत चाहता था पर उनको खाने को पूरी खुराक नहीं दिया करता था | जब कम खुराक की वजह से बकरियां कम दूध देतीं तो वह उनको मारा भी करता था | उसकी बड़ी बेटी पायल अपने पिता को ऐसा करते देख बहुत दुखी होती थी | हरा भोजन देखे तो बकरियों को महीने गुजर गए थे | यूं ही सब चलता रहा | बकरियां चाहकर भी कुछ कहने में असमर्थ थीं | इसी बीच बकरियों के परिवार में एक नए सदस्य चाँदनी बकरी का आगमन हुआ | सब बकरियां चाँदनी बकरी को देखकर बहुत खुश हुईं | बकरियों के परिवार में एक बकरी थी सन्नो | सन्नो बकरी ने सारी बातें चांदनी बकरी को बता दी कि किस तरह वो सभी नारकीय जिन्दगी जी रहे हैं और कुछ कह भी नहीं सकते |
चाँदनी बकरी को सभी बकरियों पर बहुत दया आई और उसने उन्हें इस नारकीय जीवन से मुक्त कराने का विचार किया | उसने सभी से थोड़ा सब्र रखने को कहा | धीरे – धीरे बकरी चांदनी ने चंदू की बड़ी बेटी पायल से दोस्ती कर ली और जल्द ही दोनों में घनिष्ठता बढ़ गयी | चांदनी बकरी ने सभी बकरियों की परेशानी के बारे में पायल को बताया | और कहा कि यदि वो उन सबकी मदद कर सके तो हम सब मिलकर उसके पिता को सबक भी सिखा सकते हैं और भविष्य में ज्यादा दूध देने का वादा भी करते हैं |
पायल को वैसे भी अपने पिता का बकरियों के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं लगता था | कई बार उसने अपने पिता को बकरियों को मारने से मना करने की कोशिश भी की थी | पर कुछ हुआ नहीं | उसके पिता के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ | चांदनी बकरी के आने से उसे अँधेरे में रौशनी की किरण दिखाई दी | दोनों ने योजना बना ली | रोज की तरह जब पायल के माता – पिता मजदूरी करने गए तब पायल सभी बकरियों को चराने के बहाने अपने साथ ले गयी | और पास के ही जंगल में एक सुरक्षित स्थान देखकर झाड़ियों के पीछे उन्हें छुपा दिया | जहां उन्हें किसी भी जंगली जानवर का खतरा नहीं था और वह वापस आ गयी |
शाम के समय चंदू ने अपनी बकरियों को घर पर नहीं देखा तो वह परेशान हो गया | उसने पायल से पूछा तो उसने कहा कि उसने तो उन्हें चरने के लिए छोड़ दिया था और स्कूल का जरूरी काम करने बैठ गयी थी | उसे नहीं पता कि बकरियां कहाँ गयीं | काफी कोशिश के बाद भी चंदू को बकरियों का पता नहीं मिला | दो दिन बीत गए | घर में बच्चों को पीने और ग्राहकों को देने के लिए दूध नहीं था | घर की हालत ख़राब होने लगी | इसी बीच गाँव में एक बाबाजी प्रकट हुए | और उन्होंने चंदू को चिंचित देख पूछ लिया – क्या बात है रे बच्चा ? क्या हुआ ? क्यों मुंह लटकाये बैठा है ?
चंदू ने कहा – बाबाजी मेरी बकरियां नहीं मिल रहीं | पता नहीं कहाँ चलीं गयीं |
बाबाजी ने थोड़ी देर नद्यां मुद्रा में आँखें बंद कीं और लम्बी सांस लेकर कहा – मैं देख रहा हूँ बच्चा कि तुमने अपनी बकरियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया | इसीलिए वे सब तुम्हारे घर वापस नहीं आना चाहतीं | चंदू सन्न रह गया कि बाबाजी को कैसे पता कि उसका व्यवहार अपनी बकरियों के प्रति अच्छा नहीं था |
वह बाबाजी के पैरों पर गिरकर गिड़गिड़ाने लगा – बाबाजी मेरी बकरियां मुझे वापस मिल जाएँ मैं कसम खाता हूँ कि मैं उन्हें अपने बच्चों की तरह पालूंगा |
बाबाजी ने कहा – ठीक है | तुम वादा करते हो तो ठीक एक घंटे बाद तुम्हारी बकरियां तुम्हारे घर पहुँच जायेंगी | अब तुम दो मिनट के लिए आँखें बंद करो और प्रभु से माफ़ी मांगो | चंदू के ध्यान लगाते ही बाबाजी ने पेड़ के पीछे छिपी पायल को इशारा कर दिया कि जाओ और बकरियों को वापस ले आओ |
पायल को जिस बाबाजी ने इशारा किया था वो कोई और नहीं उसके स्कूल के रसोइया अंकल थे | जिसने पायल और बकरी चाँदनी को मदद करने का भरोसा दिया था | जब चंदू की आँख खुली तो बाबाजी गायब हो गए थे | घर पहुंचकर चंदू बकरियों का इंतज़ार करने लगा | जब दूर से पायल बिटिया को बकरियों को लाते हुए देखा तो उसकी जान में जान आई |
अब चंदू अपनी बकरियों का पहले से ज्यादा ध्यान रखने लगा | उनके खाने -पीने का भी | उसने अपने स्नेहपूर्ण व्यवहार से सभी बकरियों का मन मोह लिया | बकरियां भी खूब दूध देने लगीं | पायल ने मुस्कराकर चांदनी बकरी का अभिवादन किया | चंदू का परिवार ख़ुशी – ख़ुशी रहने लगा |

2 Likes · 1107 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
View all

You may also like these posts

दिल से कह देना कभी किसी और की
दिल से कह देना कभी किसी और की
शेखर सिंह
पतझड़
पतझड़
ओसमणी साहू 'ओश'
*** चंद्रयान-३ : चांद की सतह पर....! ***
*** चंद्रयान-३ : चांद की सतह पर....! ***
VEDANTA PATEL
पापा आपकी बहुत याद आती है !
पापा आपकी बहुत याद आती है !
Kuldeep mishra (KD)
नाम हमने लिखा था आंखों में
नाम हमने लिखा था आंखों में
Surinder blackpen
तुझको पाकर ,पाना चाहती हुं मैं
तुझको पाकर ,पाना चाहती हुं मैं
Ankita Patel
નફરત છે મને મારા દિલથી
નફરત છે મને મારા દિલથી
Iamalpu9492
मंजिल पहुंचाना जिन पथों का काम था
मंजिल पहुंचाना जिन पथों का काम था
Acharya Shilak Ram
एक लम्हे में
एक लम्हे में
Minal Aggarwal
■सियासी टोटके■
■सियासी टोटके■
*प्रणय प्रभात*
अरसे के बाद, तस्लीम किया उसने मुझे,
अरसे के बाद, तस्लीम किया उसने मुझे,
Shreedhar
बड़ी मुद्दतों के बाद
बड़ी मुद्दतों के बाद
VINOD CHAUHAN
देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा
देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
मोहब्बत क्या है .......
मोहब्बत क्या है .......
sushil sarna
ऐ ज़िंदगी।
ऐ ज़िंदगी।
Taj Mohammad
शून्य सा अवशेष मैं....!
शून्य सा अवशेष मैं....!
पंकज परिंदा
तेरा मेरा साथ
तेरा मेरा साथ
Kanchan verma
3979.💐 *पूर्णिका* 💐
3979.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
তোমায় বড় ভালোবাসি
তোমায় বড় ভালোবাসি
Arghyadeep Chakraborty
खुद पर यकीन
खुद पर यकीन
विक्रम सिंह
- कलयुगी विचार -
- कलयुगी विचार -
bharat gehlot
दोहे
दोहे
अनिल कुमार निश्छल
प्रेम कहाँ है?
प्रेम कहाँ है?
आशा शैली
पुल
पुल
Varun Singh Gautam
जीवन की विफलता बनती है सफलता ।
जीवन की विफलता बनती है सफलता ।
Dr fauzia Naseem shad
वीर रस
वीर रस
सूरज राम आदित्य (Suraj Ram Aditya)
हाँ मेरी  जरुरत  हो  तुम।
हाँ मेरी जरुरत हो तुम।
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
आकाश पढ़ा करते हैं
आकाश पढ़ा करते हैं
Deepesh Dwivedi
"इस दुनिया में"
Dr. Kishan tandon kranti
मैंने मोहब्बत को बड़ी ही शिद्दत से निभाया
मैंने मोहब्बत को बड़ी ही शिद्दत से निभाया
Jyoti Roshni
Loading...