Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Jan 2023 · 1 min read

खेलों का महत्त्व

#खेल से संबंधित दोहे

खेल मेल का नाम है, खेल नियम के संग।
जीत हार को भूलकर, लड़ो प्रेम से जंग।।

तन मन दोनों स्वस्थ हों, खेलो यारो रोज।
मुखमंडल शोभित रहे, रहे हृदय में ओज।।

रखते खेल निरोग तन, देना इनपर ध्यान।
स्वस्थ मनुज जग में लिखे, महानता के गान।।

#आर.एस. ‘प्रीतम’

Loading...