Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Dec 2022 · 1 min read

1 jan 2023

दिल से नफरत मिटाना नए साल में।
दिल से दिल को लगाना नए साल में।

साल भर भी ना उतरे खुमारी तेरी।
जाम ऐसा पिलाना नए साल में।

प्यार की खुशबुओं से मोअत्तर हो जो।
गुल वफा के खिलाना नए साल में।

जिससे गमगीन दिल भी बहल जाए वह।
मीठे नगमे सुनाना नए साल में।

साल गुजरा है कुदरत की आफात में।
हर किसी को हंसाना नए साल में।

जिस शजर से भी फल और साया मिले।
बाग ऐसे लगाना नए साल में।

Loading...