Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Dec 2022 · 1 min read

"आतंकवाद मिटाना है"

आतंकवाद मिटाना है,
यह अभियान जन-जन तक पहुंचाना हैं।

विश्व की जिम्मेदारी है,
हम पर संकट भारी है,
हमे अभियान चलाकर,
मुक्ति मार्ग अपनाना है।

त्रस्त है विश्व जहां,
आतंकी अत्याचारों से,
न इनका कोई जाति-धर्म है,
न कोई सगा अपना हैं।

जब आतंकवाद दुनिया से मिटेगा,
आतंक मुक्त राष्ट्र बनेगा,
आओ लेते हैं संकल्प ,
हमे लक्ष्य भेद जाना है।

आतंकवाद मिटाना है,
यह अभियान जन-जन तक पहुंचाना हैं।।

~वर्षा (एक काव्य संग्रह)/राकेश चौरसिया

Loading...