Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Dec 2022 · 1 min read

"अल्प मति पुरुषों की जीवन शैली"

“अल्प मति पुरुषों की जीवन शैली”
======================

अल्प मति पुरुषों की जीवन शैली!
स्वयं को देवता समझने लगे हैं,
मच्छरों सा भिन-भिना कर,
गर्व से चलने लगे हैं,
बेशर्मी की हद है,
ठान अपनों से बैर हैं,
निज अज्ञानता के बस में,
स्वयं से ही दूर हैं,
शिष्टाचार भूलकर ,
अभिमान में चूर हैं,
उलझी जीवन शैली में,
वे कितने मगरुर हैं।।

वर्षा (एक काव्य संग्रह)से/ राकेश चौरसिया

Loading...