Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Nov 2022 · 1 min read

तेरे ख़त

तुम्हारे ख़त जैसे झोंका बहार का।
दिल को एक सकूं तेरे प्यार का।

बड़े बेजुबां निकले वो जुबां वाले
कर सके न दावा ,किये इकरार का।

ताउम्र जिसने जलाया था दिल मेरा
बुझने न दिया उसने दीया मजार का।

आज मिले हो, कल की क्या खबर
ऐतबार रख लेते,मेरे ऐतबार का।

सुरिंदर कौर

Loading...