Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Nov 2022 · 1 min read

- दिल का दर्द किसे करे बयां -

– दिल का दर्द किसे करे बयां –
दिल का दर्द किसे करे बयां,
मन की दास्तान का किसे करे बखान,
कोई नही यहा सुनने वाला,
सब है यहा बहरे और धृतराष्ट्र की संतान,
कोई नही समझ पाएगा ,
मेरे मन के भावों को,
कोई नही देख पाएगा,
मेरे मन के घावो को,
कोई नही सुन पाएगा,
मेरी चीख पुकारो को,
कोई नही जान पाएगा,
मेरे गठे अल्फाजो को,
कोई नही है अपना यहा,
सब है यहा पराए,
न कोई रिश्तेदारी है ना ,
न कोई संबंधों की डोर,
सब रिश्ते नाते चले गए है ,
चंद कागज के टुकड़ो की और
कागज के टुकड़ो का देखो है कैसा कमाल,
पराया होकर भी कर जाता है,
हर कोई अपनो सा व्यवहार,
दिल का दर्द किसे करे बयां,
मन की दास्तान का किसे करे बखान,

भरत गहलोत
जालोर राजस्थान
संपर्क सूत्र -7742016184 –
दिनांक 24/11/2022

Loading...