Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Nov 2022 · 1 min read

समय

चल पड़ी है जिंदगी जिंदगी की खोज में
क्या पता जिंदगी जीने के लिए जिंदगी कब तक हो
स्वयं ही चलना पड़ेगा बंदे तुझको , काया में तेरे प्राण जब तक हो

कल तो कभी आया ही नहीं किसी का
क्या पता आज भी हमारा आज न हो

तो क्यों न ऐसी मधुर छाप छोड़ते चले इस जिंदगी के सफर में
तुमको याद किया जाए उस आने वाले कल में भी ,
फिर भले ही तुम्हारे सर पर अतीत का ताज हो न हो

पहचानो खुद को कि क्यों आए हो इस संसार में तुम
भाग्य ऐसा बना दो इस संसार का ऐसा कि कुछ तुम अपने भी जीवन का योगदान देकर
कल तो किसी ने देखा नही तो क्या भरोसा आज भी सांझ हो न हो
#dailywritingchallange
© अतुल✍️

Loading...