Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Oct 2022 · 1 min read

आवो हम इस दीपावली पर

आवो हम इस दीपावली पर।
कुछ ऐसा करके दिखाये।।
भूखे प्यासे जो हैं मानव।
उनके घर हम दीवाली मनाये।।
आवो हम इस ——————–।।

भेद मिटाकर छोटे बड़े का हम।
सबको बांटे अपनी खुशी हम।।
कोई नहीं हो निराश और उदास।
आवो चलकर उनको हम हंसाये।।
आवो हम इस———————।।

त्यागकर लोभ नफरत हिंसा हम।
सबके जीवन को रोशन करें हम।।
मांगे हम बन्दगी में यही आज।
ईश्वर सबका जीवन खुश बनाये।।
आवो हम इस——————–।।

जो वतन के लिए हुए बलिदान।
नहीं भूले उन शहीदों का सम्मान।।
उनके घर में भी खुशियां हो रोशन।
आवो उनके घर दीपक जलाये।।
आवो हम इस———————-।।

शिक्षक एवं साहित्यकार-
गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)
मोबाईल नम्बर- 9571070847

Loading...