Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Sep 2022 · 1 min read

मंज़ूर नही

हम दोनों के बीच में ये दूरियां मंज़ूर नही
छोटी ही क्यों ना हो लड़ाइयां मंजूर नही

सुना है तकरार नही तो प्यार बढ़ता नही
इश्क का बुखार कभी सिर पर चढ़ता नही

हमने बिना लड़े बरसों बरस व्यतीत किये
कहावत झूठी हो जाये पर लड़ना हमें मंज़ूर नही

वो बाबुल का अंगना छोड़ मेरे घर आई थी
खुशियों से भरे पिटारे दहेज में संग लाई थी

हर बरस एक पिटारा खोल घर महकाती है
हमारी खुशियों में किसी का खलल मंज़ूर नही

लाल जोड़े में लिपटा पिटारा संजो कर रखा है
वो अंतिम पिटारा है चिर शैया के लिये रखा है

इसके खुलने के बाद खुशिया न होंगी जीवन में
वो मुझसे कभी जुदा होगी ये मुझे मंजूर नही

दुआ उस ईश्वर से करता कूच करें तो संग में करे
जब भी अंत हो जीवन का गठबंधन कर के मरे

किसी एक का अकेले जाना मुझे मंजूर नही
कोई भी तन्हाई में जिये ऐसा मुझे मंजूर नही

Loading...