Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Sep 2022 · 1 min read

फिर भी वो मासूम है

लूटा है लाखों दिलों को उसने
अपनी अदाओं के जादू से
फिर भी वो मासूम है
कहते है सब एक दूसरे से

है निगाहें जो कातिल उसकी
उसमें भी समंदर नज़र आता है
डूबना चाहता है हर कोई उसमें
कौन जाने उन्हें तैरना भी आता है

हसरतों पर किसी की लगाम नहीं
हर कोई करीब आना चाहता है
इस होड़ में, पाकर थोड़ी सी जगह
दिल में उसके बस जाना चाहता है

थी मेरी भी तमन्ना यही
उसके दिल में बस जाने की
आकर देख लो मुझे
क्या हालत हो गई है दीवाने की

दिन को मेरा चैन गायब
रातों में मेरी नींद गायब
हद तो तब हो गई जब
दिल से धड़कन हो गई गायब

लेकिन उसपर फिर भी
कोई असर नज़र नहीं आता
वो मेरी हालत से आज भी
अनजान है नज़र आता

है दिल उसका पत्थर का शायद
मेरे दिल की हालत समझता नहीं है
हम तो समझे थे जिसको अपना
वो हमें अपना समझता नहीं है

दुखाया है मेरे दिल को बहुत
रुलाया है मुझे बहुत उसने
जाने फिर भी मेरे दिल को
क्यों दिखती है मासूमियत उसमें।

Loading...