Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Sep 2022 · 3 min read

अंधविश्वास – कहानी

सुधीर अपने परिवार के साथ शहर की एक सामान्य सी कोलोनी में रहते थे | परिवार में सुधीर के माता – पिता के अलावा पत्नी वैशाली और बच्चे प्रिया और प्रतीक थे | इस परिवार की ख़ास विशेषता यह है कि वे पुराने रुढ़िवादी विचारों के सच्चे पालक थे | फिर चाहे उन विचारों से उनके परिवार पर किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव पड़े | बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ होता है , सुबह – सुबह कौवे का घर की छत पर आकर बैठना किसी मेहमान के आगमन का सूचक होता है , गलती से भी या जानबूझकर बिल्ली को मार देना या मर जाने पर सोने की बिल्ली दान करना जैसे कई रूढ़िवादी विचारों से पोषित यह परिवार कोशिश करता रहता है कि इनके साथ कभी कोई अनहोनी न हो | सुधीर के परिवार में बच्चों को छोड़कर सभी पुराने विचारों पर विश्वास करते हैं |
प्रिया अभी बी टेक फाइनल ईयर की छात्रा है दूसरी ओर प्रतीक अभी कक्षा बारहवीं का छात्र है | प्रिया और प्रतीक जब भी घर से परीक्षा के लिए जाते हैं तो उन्हें शक्कर – दही खाकर जाने को कहा जाता है | ताकि कार्य में सफलता हासिल हो | एक बार तो प्रतीक दही – शक्कर की व्यवस्था में देरी होने की वजह से परीक्षा कक्ष में देरी से पहुंचा था और उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था |
एक बार की बात है कि सुधीर को अपने विभाग की ओर से कार्यशाला में भाग लेने के लिए घर से 50 किलोमीटर दूर जाना था | घर से तो सुधीर सही समय पर निकला था किन्तु रास्ते में एक काली बिल्ली ने उसका रास्ता काट दिया | सुधीर वापस मुड़ा और दूसरे रास्ते की खोज करने लगा | जिससे उसे अपनी कार्यशाला में दो घंटे का विलम्ब हो गया और बॉस से झिड़की भी सुनने को मिली | और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो इसके लिए नोटिस भी दिया गया |
इस परिवार में सबसे बड़ी घटना तो अब घटने वाली थी | सुधीर जी के घर में एक बिल्ली का बच्चा मेहमान बनकर आया | बच्चों की जिद थी कि एक बिल्ली का बच्चा पाला जाए | सुधीर की पत्नी वैशाली ने तो बहुत मना किया किन्तु बच्चों की जिद के आगे किसी की एक न चली | घर में एक सफ़ेद बिल्ली का बच्चा घर की रौनक बढ़ाने लगा | उसकी शरारतों ने सबका मन मोह लिया और घर को चूहों से भी निजात मिल गयी |
एक दिन की बात है | सुधीर की पत्नी रसोई घर में शेल्फ पर से कोई डिब्बा उतार रही थी पास में ही बिल्ली का बच्चा भी खेल रहा था | अचानक वो डिब्बा वैशाली के हाथ से छूटकर नीचे खेल रही बिल्ली के बच्चे के सिर पर आ गिरा | सुधीर की पत्नी वैशाली घबरा गयी कि यदि यह बिल्ली का बच्चा मर गया तो सोने की बिल्ली का बच्चा दान करना होगा | यह सोचते ही वह बेहोश हो गयी | आनन – फानन में बिल्ली के बच्चे को जानवरों के अस्पताल ले जाया गया | वहां दो दिन के उपचार के बाद बिल्ली का बच्चा ठीक हो गया किन्तु उसे घर नहीं लाया गया और न ही सुधीर ने अपनी पत्नी को बताया | उससे कहा गया कि अब सोने की बिल्ली दान करने की तैयारी कर लो | वैशाली यह सुन बेहोश होते – होते बची | सभी ने उसे संभाला और सच बता दिया | साथ ही बीती घटनाओं का जिक्र भी किया कि किस तरह रूढ़िवादी विचारों के कारण उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी |
उस दिन की घटना के बाद से सुधीर के परिवार ने अंधविश्वास को त्याग दिया और सादा जीवन जीने का प्रण किया | जीवन में बातों पर उतना ही विश्वास करो जहाँ तक अहं विश्वास की सीमा न लांघे | यदि सीमा लांघी तो फिर विश्वास से अंधविश्वास में बदलते देर नहीं लगती |

1 Like · 527 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
View all

You may also like these posts

মা মনসার গান
মা মনসার গান
Arghyadeep Chakraborty
कनक मंजरी छंद
कनक मंजरी छंद
Rambali Mishra
चुप अगर रहें तो व्यवधान नहीं है।
चुप अगर रहें तो व्यवधान नहीं है।
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
वाक़िफ़
वाक़िफ़
SATPAL CHAUHAN
आप प्लस हम माइनस, कैसे हो गठजोड़ ?
आप प्लस हम माइनस, कैसे हो गठजोड़ ?
डॉ.सीमा अग्रवाल
‘मंज़र’ इश्क़ में शहीद है
‘मंज़र’ इश्क़ में शहीद है
Shreedhar
मुझे तुमसे अनुराग कितना है?
मुझे तुमसे अनुराग कितना है?
Bodhisatva kastooriya
221 212 2 221 2122
221 212 2 221 2122
SZUBAIR KHAN KHAN
गीत
गीत
Shiva Awasthi
तुम जिंदा हो इसका प्रमाड़ दर्द है l
तुम जिंदा हो इसका प्रमाड़ दर्द है l
Ranjeet kumar patre
“एक शाम ,
“एक शाम ,
Neeraj kumar Soni
"नाना पाटेकर का डायलॉग सच होता दिख रहा है"
शेखर सिंह
*राम तुम्हारे शुभागमन से, चारों ओर वसंत है (गीत)*
*राम तुम्हारे शुभागमन से, चारों ओर वसंत है (गीत)*
Ravi Prakash
ग़म मुकम्मल हैं
ग़म मुकम्मल हैं
Neelofar Khan
जीवन में सफलता छोटी हो या बड़ी
जीवन में सफलता छोटी हो या बड़ी
Dr.Rashmi Mishra
पोषण दर्द का
पोषण दर्द का
पंकज परिंदा
🌹अपना ख्याल रखियें🌹
🌹अपना ख्याल रखियें🌹
Dr .Shweta sood 'Madhu'
व्यवस्था
व्यवस्था
विशाल शुक्ल
#काश-
#काश-
*प्रणय प्रभात*
" Happiness: An expression of pure souls "
डॉ कुलदीपसिंह सिसोदिया कुंदन
दायित्वबोध
दायित्वबोध
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
फिर से नही बसते है वो दिल
फिर से नही बसते है वो दिल
पूर्वार्थ
మువ్వగోపాల మురళీధరాయ..
మువ్వగోపాల మురళీధరాయ..
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
मौन जीव के ज्ञान को, देता  अर्थ विशाल ।
मौन जीव के ज्ञान को, देता अर्थ विशाल ।
sushil sarna
!! फूलों की व्यथा !!
!! फूलों की व्यथा !!
Chunnu Lal Gupta
हर किसी का कर्ज़ चुकता हो गया
हर किसी का कर्ज़ चुकता हो गया
Shweta Soni
वो सांवला सा लड़का
वो सांवला सा लड़का
Sakshi singh
हमराही हमसफ़र मेरे,
हमराही हमसफ़र मेरे,
Radha Bablu mishra
3859.💐 *पूर्णिका* 💐
3859.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
एक वो ज़माना था...
एक वो ज़माना था...
Ajit Kumar "Karn"
Loading...