Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Sep 2022 · 1 min read

आशीर्वाद मिलेंगे

अवश्य मिलेंगे आशीर्वाद
पहले सपने देखो,बड़े सपने।
बनाओ उन्हें आत्मीय,अपने।
लोग तो लोग ईश्वर भी देंगे तुम्हें
विजयी होने का आशीर्वाद।
बाधाओं से लड़ने की हिम्मत।
सूर्य की किरणें चमकाएगी तेरे रास्तों को
और चमक उठेगी किस्मत।
सपने तो देखो,बड़े सपने।
बनाओ उन्हें,अपने

रात सोकर मत बिताना
सपनों का ढूँढना ठिकाना।
उजाले को आँखों में
और अवसर को बाहों में झूलाना।
आशीर्वाद अवश्य मिलेंगे।
फूल अवश्य खिलेंगे।

प्रस्तुत होना स्वप्न के आकार ग्रहण का
बीज-मंत्र है।
दृढ़ और कर्मठ होना संकल्प का
आदि तंत्र है।
आशीर्वाद अवश्य मिलेंगे।
तुम्हें कीर्ति के यश मिलेंगे।
सपनों को पग दो।
पथ अवश्य मिलेंगे।
आशीर्वाद अवश्य मिलेंगे।
——————————————-
अरुण कुमार प्रसाद 6/7/22

Loading...