Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Sep 2022 · 1 min read

शिक्षक को समर्पित पंक्तियां

नमन करू मैं गुरु को
शिक्षक नाम महान।
अपने पाल्य सा हमे
देते है जो ध्यान।
पथ प्रदर्शक हम कहे
ये समाज की शान।।
भाई सा व्यवहार हो
मित्र सा मिले सनेह ।
शिक्षक करते छात्र को
अपनापन सा नेह।।
एक एक बाधा को
काट दिखाया ज्ञान ।
आज दिवस पर हम उन्हें
याद करे ससम्मान।।
अज्ञान के तिमिर से
बाहर कर दे भान।
उदित भानु सा भाषित
हमको देते ज्ञान।।
#शिक्षक_दिवस पर सादर !

Loading...