Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Aug 2022 · 4 min read

विष्णुपद छंद और विधाएँ

विष्णुपद छंद और विधाएँ

चार चरण के विष्णुपद छंद
विष्णुपद छंद , 16 – 10 , पदांत दीर्घ

धवल चाँदनी हरदम रहती , घर में बनठन के |
बेटी की आबाज जहाँ पर , सुबह शाम खनके |
होती रहती चहल-पहल है , बेटी घर जिनके ||
उड़कर हँसते चिड़ियों जैसे , कोनों के तिनके |

पावन कविता वह होती है , जिसमें नेह रहे |
छिपा रहे संदेश सुहाना , रस की धार बहे ||
जिंदा रखती देश सदा ही , सुंदर सी कविता |
फैला करती अंतरमन में ,बनकर के सविता‌ ||

मिट्टी‌ से चंदन हो जाता , ढेर‌ लगें धन के |
बेटी हाथ अमोलक जानो , भाग्य जगें मन के ||
एक‌ नजर से बेटी देखो , हैं हाथ‌ यतन के |
आंंखे लगती प्यारी उसकी, ज्यों पुष्प चमन के‌ ||

बोल बोलती बेटी मीठी , जब अपनेपन के |
वहाँ समझिए कहना उसका, कुछ अर्थ कथन के ||
बेटी पग शुभ घर में जानो , है‌ं कर्म सृजन के‌ |
हर बोली में बात विचारें , हैं धर्म वचन के ||

भाग्य प्रबल बेटी का होता , हैं भाव मनन के |
विचार देखता जब बेटी के , हैं सब चिन्तन के ||
काम काज की मूरत बेटी , हैं ‌भाव लगन के‌‌ |
सदा‌ प्रकाशित घर को करती , हैं गान स्वजन के‌ ||

सुभाष ‌सिंघई
~~~~~~~
मुक्तक में

घवल चाँदनी हरदम रहती , घर में बनठन के |
बेटी की आबाज जहाँ पर , सुबह शाम खनके |
‌सदा महकते चंदन जैसे , कोनें भी घर में –
बेटी पावन रखती अंदर , भाव सदा मन के |

सुभाष ‌सिंघई
~~~~~~~~~~~~~~~
विष्णुपद छंद में गीत

धवल चाँदनी हरदम रहती ,घर में बन ठन के | मुखड़ा
बेटी की आबाज जहाँ पर , सुबह शाम खनके || टेक

रहती है मुस्कान सदा ही , बेटी घर जिनके | अंतरा
उड़कर हँसते चिड़ियों जैसे , कोनों के तिनके ||
मिट्टी‌ से चंदन हो जाता , ढेर‌ लगे धन के | पूरक
बेटी की आबाज जहाँ पर , सुबह शाम खनके || टेक

हाथ अमोलक बेटी जानो , भाग्य जगें मन के | अंतरा
रोम -रोम भी पुलकित होते, अपने निज तन के ||
पुष्प फूलते आँगन में ही , तब अपनेपन के | पूरक
बेटी की आबाज जहाँ पर , सुबह शाम खनके || टेक

हैं विचार बेटी के सुंदर , अनुपम चिन्तन के || अंतरा
ध्यान हमेशा रखती‌ रहती, घर में जन – जन के ||
लक्ष्मी मूरत कहे सुभाषा , भाव यहाँ मन के | पूरक
बेटी की आबाज जहाँ पर , सुबह शाम खनके || टेक

बेटी घर में दिखती हर्षित , रहती है मन से |
नेह जोड़ती प्यारा न्यारा , निज अपनेपन से ||
मोर मोरनी पंछी रहते , हों जैसे वन के | पूरक
बेटी की आबाज जहाँ पर , सुबह शाम खनके || टेक

सुभाष ‌सिंघई

===================================

विष्णुपद छंद , गीतिका , 16- 10
चौपाई चाल यति व चरणांत दीर्घ
स्वर – आकर , चले चलें

जनमन गण का गीत सुहाना ,गाकर चले चलें |
हर अवसर पर शरण तिरंगा, पाकर चले चलें ||

आजादी की कीमत समझें , जाने बलिदानी ,
एक सूत्र में हम ‌ भी सबको , लाकर चले चलें |

आँच वतन पर कभी न आए , रखें सजगता भी ,
रक्षा की खातिर गोली भी , खाकर चले चलें |

शांतिदूत हम कहलाते है , दुनिया भी जाने ,
राष्ट्र धर्म के निर्देशों में , जाकर चले चलें |

गुरुता भारत सदा रही है , का़यम भी रखते ,
मानवता की हम सब खुश्बू , छा कर चले चलें |√

सुभाष सिंघई

विष्णुपद छंद गीतिका , 16- 10 यति दीर्घ
स्वर – आना , पदांत – सीखें

माता शारद अनुकम्पा से , कुछ गाना सीखें |
रख शब्दों में भाव ‌सुहाने , मुस्काना सीखें ||

कविता की सविता से अंदर, भाव दीप लाएँ ,
करुणा की माटी का चंदन , भी लाना सीखें |

दर्पण कहलाती है कविता , शिल्पकार कवि है ,
भावों की गहराई में भी , कुछ जाना सीखें |

कटुता बेलें बढ़ती देखी , हमने दुनियाँ में ,
मिलते हो जब फूल सुहाने , तब पाना सीखे |

कौन बनेगा शंकर जग में , विष भी है निकला ,
विष को अमरत करने की अब , विधि नाना सीखें |√

सुभाष सिंघई

~~~~~~~~

विष्णुपद छंद गीतिका , 16- 10 यति दीर्घ
स्वर – ऊर , पदांत – दूर करो

अपने जज्बातों को यारो , कुछ-कुछ नूर करो |
गलती भी जो निज के अंदर , उनको दूर करो |

मानव गलती का पुतला है , यह भी हम माने ,
पर जितना है खाली अंदर , गुण से पूर करो |

चल जाता है मानव को भी , कितना जहर भरा ,
लेकर साहस की संज्ञा से , उसको चूर करो |

समय रहेगा साथ हमेशा , नव डोरी थामो ,
गलती को भी झुकने यारो , तुम मजबूर करो |

उलझन भी सुलझेगी प्यारे , सबका हल मिलता ,
पहले अपने जज्बातो को ,दिल में शूर करो |

सुभाष सिंघई
~~~~~~~

विष्णुपद छंद , गीतिका , 16 -10 अंत गा

अभिमानी को अपने उर से , दूर जरा रखना |
पर जब सम्मुख आ ही जाए , भाव खरा रखना |

नैतिकता का झंडा पकड़े , रखना सच्चाई ,
दृड़ता से ही अभिमानी को , यहाँ डरा रखना |

माप दंड भी सदा परीक्षा , लेते रहते है ,
अंतरमन का बाग हमेशा , सदा हरा रखना |

जीत आपकी सुयश रहेगी ,अजमाकर देखो ,
स्वाभिमान का‌ अमरत मन में , खूब भरा रखना |

राही बनकर आए जग में , खोजो हमराही ,
खुद अभिमानी की चाहत भी, यहाँ मरा रखना |

अजब – गजब है दुनिया मेला , मानव अलबेले ,
आसमान तक छू लेना पर , पैर धरा रखना |√

सुभाष सिंघई

विष्णुपद छंद गीतिका , 16- 10 यति दीर्घ
स्वर – आर , पदांत – नहीं मिलता

दुनिया में कुछ ऐसे जिनको , प्यार नहीं मिलता |
सम्बंधो की गहराई में , सार नहीं मिलता |

‌सदा भटकते रहते जग में , सुंदर खोज करें ,
पर जुड़ने को अवसर बाला , तार नहीं मिलता |

दर्द हमेशा पीते रहते , घुट घुटकर जीते ,
चार कदम चलने को कोई , यार नहीं मिलता |

कदम – कदम पर धोखा खाते, पर चुप रहते है ,
बहुत खोजने पर भी करने , वार नहीं मिलता |

बाग कहाँ से खिले वहाँ पर, जहाँ चोर माली,
ऐसों की संगत से जीता , हार नहीं मिलता |√

सुभाष सिंघई

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

गीतिका , आधार विष्णु पद छंद
16 – 10 यति चौकल , चरणांत दीर्घ
समांत. स्वर – आने , पदांत- के लिए

आए थे हम महफिल में कुछ ,सुनाने के लिए |
हूजूर खड़े पहले से ही , डराने के लिए‌ ||

खामियाँ भरी हम में कितनी , हूजूर खोजते
दिखते बतलाने को आतुर, जमाने के लिए |

हम भी रहते इस दुनिया में , एक इंसान है ,
वाणी से आगी न लगाओं , जलाने के लिए |

लगा रहे छंदो में वह कुछ ,अरकान छाप को ,
उस्ताद खड़े है अब हिंदी को , पढ़ाने के लिए |

आते है दर प्रेम भाव से, राम-राम करते ,
हमको मजबूर नहीं करना , झुकाने के लिए |

‌सुभाष सिंघई

Language: Hindi
488 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

बारिश की मस्ती
बारिश की मस्ती
Shaily
"यही वक्त है"
Dr. Kishan tandon kranti
चाहे कुछ भी हो अंजाम
चाहे कुछ भी हो अंजाम
Abasaheb Sarjerao Mhaske
कौन सुनेगा बात हमारी
कौन सुनेगा बात हमारी
Surinder blackpen
*मित्र*
*मित्र*
Dr. Priya Gupta
दोहा ग़ज़ल
दोहा ग़ज़ल
Mahendra Narayan
चुप रहनेवाले को कमजोर नहीं समझना चाहिए
चुप रहनेवाले को कमजोर नहीं समझना चाहिए
Meera Thakur
बापक भाषा
बापक भाषा
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
दस्तावेज बोलते हैं (शोध-लेख)
दस्तावेज बोलते हैं (शोध-लेख)
Ravi Prakash
वो जीवन की हथेली पर..
वो जीवन की हथेली पर..
Rashmi Sanjay
4171.💐 *पूर्णिका* 💐
4171.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
इजाज़त हो गर
इजाज़त हो गर
Mahesh Tiwari 'Ayan'
प्रेम की भाषा
प्रेम की भाषा
Dr fauzia Naseem shad
समय
समय
meenu yadav
पूछन लगी कसूर
पूछन लगी कसूर
RAMESH SHARMA
কি?
কি?
Otteri Selvakumar
Pyaaar likhun ya  naam likhun,
Pyaaar likhun ya naam likhun,
Rishabh Mishra
क्षणभंगुर गुलाब से लगाव
क्षणभंगुर गुलाब से लगाव
AMRESH KUMAR VERMA
स्पंदन  को  संगीत   मिला  था
स्पंदन को संगीत मिला था
गुमनाम 'बाबा'
बहता जल कल कल कल...!
बहता जल कल कल कल...!
पंकज परिंदा
भारत अपना देश
भारत अपना देश
प्रदीप कुमार गुप्ता
माया मिली न राम
माया मिली न राम
Sanjay Narayan
प्रेम
प्रेम
विशाल शुक्ल
कुंडलियां
कुंडलियां
seema sharma
ज्ञान से शिक्षित, व्यवहार से अनपढ़
ज्ञान से शिक्षित, व्यवहार से अनपढ़
पूर्वार्थ
#धर्मपर्व-
#धर्मपर्व-
*प्रणय प्रभात*
आप जरा सा समझिए साहब
आप जरा सा समझिए साहब
शेखर सिंह
ना समझ आया
ना समझ आया
Dinesh Kumar Gangwar
ग़ज़ल _ मिले जब भी यारों , तो हँसते रहे हैं,
ग़ज़ल _ मिले जब भी यारों , तो हँसते रहे हैं,
Neelofar Khan
प्यार के मतलब मां
प्यार के मतलब मां
Shekhar Chandra Mitra
Loading...