Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Aug 2022 · 1 min read

*हमारे घर भगवन आना (भक्ति गीत)*

हमारे घर भगवन आना (भक्ति गीत)
————————————-
हमारे घर भगवन आना
हमारी पंजीरी खाना
1
भजन में रस लेकर आओ
गीत कुछ तुम भी तो गाओ
पढ़ें जब हम गीता हम‌को
पाठ का मतलब सिखलाना
2
नृत्य तुमको सुन्दर आता
रास से है गहरा नाता
तुम्हारा है मनभावन नृत्य
हमें भी करके दिखलाना
3
युद्ध तुमने ही सिखलाया
युद्ध अर्जुन के मन भाया
लड़ें जब दुश्मन से हम तो
सारथी तुम ही कहलाना
4
बना जो चरणामृत प्यारा
दूध गोले का अति न्यारा
बहुत स्वादिष्ट निराला है
जरा कुछ तुम भी चख जाना
5
बाँसुरी हमको कब आई
तुम्हीं ने जग को सिखलाई
बेसुरे जीवन में अब तो
बाँसुरी आकर बजवाना
हमारे घर भगवन आना
————————————–
रचयिता :रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा
रामपुर उत्तर प्रदेश
मोबाइल 99976 15451

Loading...