Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Aug 2022 · 1 min read

✍️सिर्फ मजार रहेगी✍️

✍️सिर्फ मजार रहेगी✍️
…………………………………………………………//
कल हम रहे ना रहे रौनके बरक़रार रहेगी।
एक तस्वीर के लिए दिवार बेकरार रहेगी।।

गुमान मत रख तू किसी यादों में बसा होगा
तेरी कहानी होगी तो बनके किरदार रहेगी।।

जहा तक चलोगे वही पाँव के निशां मिलेंगे
पलभर की ये जिंदगी कहाँ हमसफ़र रहेगी।।

गम भीतर हो तो चेहरे पे खुशियाँ सजा लो
वर्ना दिल की कसक दिल के अंदर रहेगी ।।

वक़्त के फैसलें यदि अपने हक़ में हो ना हो
गर हिम्मत हारोगे तो जिंदगी दर-बदर रहेगी।।

बस तन्हा आये थे यहाँ तन्हाई छोड़ जाना है
बदन पर कफ़न ज़मी पे सिर्फ मजार रहेगी ।।
…………………………………………………………//
©✍️’अशांत’शेखर✍️
13/08/2022

Loading...