Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Jul 2022 · 1 min read

प्यार करने की कभी कोई उमर नही होती

इंतजार की घड़ियां कभी खत्म नहीं होती।
प्यार करने वालो की कोई रस्म नही होती,
जिससे कब प्यार हो जाए पता नही होता।
प्यार करने की कभी कोई उमर नही होती।।

कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती,
बिना प्यार के कभी जिंदगानी पार नहीं होती।
कोशिश करो तो सफलता अवश्य ही मिलेगी,
बिन नाविक और नाव के नदी पार नहीं होती।।

बिन पतवार के कभी नाव नही चलती।
बिन सूरज छिपे कभी शाम नही ढलती।
चलते रहेंगे सदा ये अटल नियम प्रकृति के,
बिन जने बच्चे के नारी मां नही बनती।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम

Loading...