*देखते ही देखते क्या हो गए( गीतिका )*
देखते ही देखते क्या हो गए( गीतिका )
———————————————-
( 1 )
हाथ में थे फूल ,काँटों को मगर आ बो गए
लोग क्या थे , देखते ही देखते क्या हो गए
( 2 )
चौकीदारों का जरा यह आचरण तो देखिए
खुद घरों की छत ढहाकर चैन से फिर सो गए
( 3 )
सौ साल तक जादूगरों को देखती दुनिया रही
और उसके बाद फिर आकाश में वह खो गए
( 4 )
फिर कभी सपनों में भी उनके नहीं दर्शन हुए
सर्वदा को छोड़ यह संसार नश्वर जो गए
( 5 )
वह मजे से पाप पूरे साल भर करते रहे
एक चुटकी पुण्य फिर सब पाप उनके धो गए
– ———————————–
रचयिता : रवि प्रकाश ,बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451