*पर्वत प्रश्न उठाते (गीतिका)*
पर्वत प्रश्न उठाते (गीतिका)
—————————————
1
क्रुद्ध हुए अध्यात्म-भूमि के पर्वत प्रश्न उठाते
तपोभूमि यह भोगी बनकर लोग यहाँ क्योँ आते
2
यहाँ साधना मेँ रत शंकर ओमकार को भजते
ब्रह्म-ज्ञान के इच्छुक साधक यहाँ ब्रह्म को पाते
3
यहाँ बर्फ से ढकी चोटियाँ निर्मल धारा बहती
यहाँ विलासी-जन विलासिता सामग्री क्योँ लाते
4
पूजनीय यह वन्दनीय यह, इनको पुष्प समर्पित
इनका रूप अनूप ब्रह्म के यह स्वरूप कहलाते
5
पर्यावरण प्रदूषित करना बड़ा पाप है भारी
जिम्मेदार इसी को सब जलप्रलय हेतु ठहराते
6
पर्वत-पेड़-नदी के बल पर जिन्दा है यह धरती
अपने पैर कुल्हाड़ी खुद ही हैँ नादान चलाते
—————————————-
रचयिता :रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451