Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 Jun 2022 · 1 min read

ईश्वर का खेल

ईश्वर का खेल भी निराला है
पहले जीवन देना और फिर जीवन लेना
बिछाकर धरती पर अपनी शंतरज का विषाद
हम सब इंसान और जीव-जंतु को
बनाकर अपना मोहरा
ईश्वर ने क्या खूब खेल खेला है।

किसी को जीवन दान देना
किसी का जीवन छिन लेना
यही तो ईश्वर का खेला है
यह दुनियाँ शतरंज का एक मैला है।

रोज चलता है सब अपनी चाल
कोई सुख की तरफ चाल बढाता है
कोई दुख की तरफ चाल बढाता है
मदारी बनकर ईश्वर हमें रोज नचाता है।

हम नाच रहे है कठपुतली बन
खेल वह ऊपर से खेलता जाता है
लिखता है वह किस्मत हमारा
हम तो सिर्फ धरती पर उसका मोहरा है
जैसा चाल चलता है वह
वैसे चलते जाते है

है डोर हमारा उनके हाथो मै
ये बात वें रोज हमें समझाते है
हमारे कर्म के अनुसार
वें रोज हमें नचाते है

जैसा कर्म करोगे,वैसा फल देंगे
यह बात वें अपनी चाल से
बखूबी हमें बताते है।

~अनामिका

Loading...