Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Jun 2022 · 1 min read

जीवन साथी

जीवन के सफर में,
साथ मिला तुम्हारा।
घर में खुशियाँ आई,
चहके आँगन हमारा।।

जब से थामा हाथ,
जीवन पथ हुआ सरल।
हँसते हँसाते दिन बीते,
यादगार बने हर पल।।

इतना ही बस कहना,
ख़ुश रहें दुनिया हमारी।
होंठो पर रहें सदा मुस्कान,
यूँ ही अटूट रहें यह यारी।।

ईश्वर से करूँ प्रार्थना,
सर झुका जोड़ हाथ।
ख़ुश रखना प्रभु सदा,
आपके दर आए दोनों साथ।।

Loading...