Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2022 · 1 min read

कौन होता है कवि

मरने के बाद भी जो नहीं मरता
वो होता है कवि
बुझने के बाद भी जो दीया रोशनी दे
वो होता है कवि

हवा की सरसराहट मंत्रमुग्ध कर दे जिसे
वो होता है कवि
खामोशी और सन्नाटा भी बोलता है जिससे
वो होता है कवि

देख पाता है जो बंद आंखों से
वो होता है कवि
समझ जाता है बस चंद बातों से
वो होता है कवि

दिखाता है भटके हुए को सही राह
वही होता है कवि
निकलती है जिसकी हर बात पर वाह
वही होता है कवि

महसूस करता है जो औरों की भावनाएं
वही होता है कवि
दिखती है जिसको कठिनाई में भी संभावनाएं
वही होता है कवि

चिंतन करता है जो हो दिन या रात
वो होता है कवि
कहता है हमेशा जो अपने दिल की बात
वो होता है कवि

जीते जी उसे कोई पहचानता नहीं
गुमनाम रहता है कवि
मरकर छा जाता है जो हर ज़ुबान पर
वो होता है कवि।

Loading...