Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Jun 2022 · 1 min read

अपनी भाषा

जन जन की भाषा हिन्दी
विश्च की प्रमुख भाषाओं में
भाषाओं की शिरोमणि हिन्दी
भारत विश्व में गुरु है
गुरुओं की भाषा हिन्दी
देश मेरा महान
महान देश की शान हिन्दी
संस्कृति की पहचान
देवनागरी लिपि हिन्दी
देश के संविधान में
राजकाज की भाषा हिन्दी
भारत माता ने किया शृंगार
माथे की बिंदिया हिन्दी
सभी कालों में छायी छवि
भाषाओं में श्रेष्ठ हिन्दी
गुरुदेव, कबीर, गांधी
मीरा, महादेवी की भाषा हिन्दी
देश भक्तों की शान हिन्दी
एकता के सूत्र में बांधती हिन्दी
चारों दिशाओं को जोड़ती हिन्दी
’अंजुम’ की भाषा हिन्दी
देश के मनीश्वरों की भाषा हिन्दी
देश के उत्थान में सहायक बनी हिन्दी

नाम-मनमोहन लाल गुप्ता ’अंजुम’
जाब्तागंज, नजीबाबाद, जिला बिजनौर, यूपी
मोबाइल नंबर-9152859828

Loading...