Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2022 · 1 min read

चलो जहाँ की रूसवाईयों से दूर चलें

चलो जहाँ की रूसवाईयों से हम दूर चलें
दिल की मासूम तन्हाईयों से दूर चलें
चलो जहाँ की…………..
ये लोग तकते हैं बेगैरत निगाहों से हरदम
क्यों रहें इनकी परछाईयों से दूर चलें
चलो जहाँ की…………..
क्यों रहें बेमुरब्बत नफरतों के जहाँ में हम
आओ जमाने की बुराईयों से दूर चलें
चलो जहाँ की…………..
नहीं जमाने को मोहब्बत रास आई हमारी
क्यों रहें गम की सहनाईयों से दूर चलें
चलो जहाँ की………….
चलो”विनोद”चलतें हैं हाथ पकड़कर दोनों
अब जिंदगी की गहराईयों से दूर चलें
चलो जहाँ की…………..

:— स्वरचित
( विनोद चौहान )

Loading...