Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Jun 2022 · 1 min read

राधा रानी

नमन मुक्तक लोक
प्रदत्त शब्द लोक समारोह-417
मंगलवार, 7/06/ 2022
प्रदत्त विषय शब्द- राधा- राधिका, राधे, कृष्णप्यारी, कृष्णप्रिया, हरिप्रिया, बृजरानी, वृषभानुजा, वृषभानुदुलारी

समारोह अध्यक्ष – आदरणीया सुश्री ब्रह्माणी वीणा हिन्दी साहित्यकार जी
संयोजक-आदरणीया कान्ति शुक्ला ‘उर्मि’ जी
संचालक- डॉ सुनीता शर्मा जी
आदरणीय प्रो.विश्वम्भर शुक्ल जी
एवं मंच को निवेदित 🙏

दोहे
❤️
राधा,राधे, राधिका, कृष्णप्रिया के नाम।।
उनके चरणों में मिलें,जग के चारों धाम।।(१)

बृजरानी, वृषभानुजा,राधा के हैं नाम।
उनके हिय में हैं बसे, गोकुल के श्री श्याम।।(२)

रोला छंद
🌹❤️🌹

वृंदावन की शान,सदा वृषभानुदुलारी।
सबके मन में वास,करे नित ही हरिप्यारी।।(१)

कहै अटल कविराय,हरे वो सबकी बाधा।
कान्हा हृदय लुभाय,कृष्णप्यारी है राधा।।(२)
🙏💐🙏
अटल मुरादाबादी

Loading...