Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Jun 2022 · 1 min read

आज की सियासत

सियासत में अब शराफत रही कहां है,
अच्छे इंसान की जरूरत रही कहां है।
अब सियासत में झूठे का बोलबाला है,
नेक नेताओ की हिफाजत रही कहां है।।

सियासत में भ्रष्टाचार का बोल बाला है,
बुरे नेताओ का मुंह यहां बहुत काला है।
सत्ता के लिए वे कुछ भी कर सकते है,
अच्छे नेताओ के मुंह पर लगा ताला है।।

जिसके पास काम न हो सियासत करते है
सियासत के बदौलत ही अपना पेट भरते है।
सियासत की दुकान जरा बंद करके देखो,
बन्द दुकान होने पर वे सब भूखे ही मरते है।।

बे पढ़े लिखे नेता आज शिक्षा मंत्री बने है,
पढ़े लिखे लोग आज उनके पी ए बने है।
पता नही उस देश का भविष्य क्या होगा,
जहां बिना पढ़ाई के ही स्वास्थ मंत्री बने है।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम

Loading...