Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Jun 2022 · 1 min read

✍️आओ गुल गुलज़ार वतन करे✍️

.✍️आओ गुल गुलज़ार वतन करे✍️
———————————————//
आओ थोड़ी अच्छाइयाँ पठन करे ।
आओ थोड़ी सच्चाइयाँ मनन करे ।।

विश्वास में क्या कमी रह गयी है,।
आओ इस विषय पर भी चिंतन करे ।।

बुराइयाँ छोड़ नेक राह पर चले,।
आओ थोड़ी इंसानियत जतन करे ।।

निःस्वार्थ होकर मंदिर में नमाज करे।
आओ स्वार्थ का मस्जिद में हवन करे ।।

ना तेरा ना मेरा है,जंग किस बात की ?।
आओ मिलकर शत्रुओ का पतन करे ।।

साहस रगों का कम ना हो कभी,।
आओ मिल,गुल गुलज़ार वतन करे ।।
—————————————–//
✍️”अशांत”शेखर✍️
04/06/2022

Loading...