Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Jun 2022 · 1 min read

*श्री राम हमारे हैं 【भक्ति-गीतिका】*

श्री राम हमारे हैं 【भक्ति-गीतिका】
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
(1)
रणवीर धनुर्धारी श्री राम हमारे हैं
गोवर्धन गिरधारी घनश्याम हमारे हैं
(2)
भक्तों के हृदयों में ,बसते जो सदियों से
सुंदरतम प्रियतम वह सब नाम हमारे हैं
(3)
भारत में जन्म लिया प्रभु ने जिन जगहों पर
प्रभु की रज से पावन वह धाम हमारे हैं
(4)
यमुना का जल देखो ,सरयू का जल देखो
इनके तट मनभावन निष्काम हमारे हैं
(5)
जितने त्यौहार यहाँ ,सब खुशियाँ बरसाते
इनके सौ – सौ सुंदर आयाम हमारे हैं
(6)
गीता ने सिखलाई जो कर्मयोग – वाणी
जीवन में उसके शुभ परिणाम हमारे हैं
—————————————————
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा ,रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451

Loading...