Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Jun 2022 · 1 min read

✍️शराब का पागलपन✍️

✍️शराब का पागलपन✍️
———————–//
उसने कल चिल्लाते हुए
अपना सारा गुस्सा
रूस पे निकाला
उसको यूक्रेन से बड़ी
हमदर्दी थी केवल…
अच्छा हुवा दो पेग ही
पिया था वरना चीन अमेरिका
की खैर नहीं थी…
फिर जाते जाते मुझसे ये
भी कहाँ देखना कल
पूरी बोतल उतारूंगा और
उत्तर कोरिया के तानाशाह
किम जौंग उन की
ऎसी तैसी करूँगा…!

सरकार..! बहोत पागलपन
की हद कर देती है ये शराब
सरकार..!आपके
कुर्सी के लिए भी बड़ी ये ख़राब
—————————//
✍️”अशांत”शेखर✍️
01/06/2022

Loading...