Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Jun 2022 · 1 min read

✍️तलाश ज़ारी रखनी चाहिए✍️

✍️तलाश ज़ारी रखनी चाहिए✍️
———————————//
कल तक मुझे लगता था
उम्र छोटी,वक़्त ज्यादा है
आज वक़्त कम और
उम्र कुछ ज्यादा ही लंबी है…

शायद वक़्त से पहले
कुछ काम कर गए…
जो बाद में करना था
वो पहले कर गए…

कल अपनों के बिच थे
किसी अजनबी की तरह
आज अजनबियों से पेश
आ रहे अपनो की तरह..

नहीं मालूम पड़ता
दुनिया का क्या है सलिखा
पल में कोई दोस्त बुरा
पल में कोई दुश्मन अच्छा

फिर भी थोड़ी गुंजाईश
जिंदा रखनी चाहिए
वो लौट के आये,ना आये
तलाश ज़ारी रखनी चाहिए
———————————-//
✍️”अशांत”शेखर✍️
29/05/2022

Loading...