Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 May 2022 · 1 min read

साजन जाए बसे परदेस

दुल्हन से मैं बिरहन हो गई
साजन जाए बसे परदेस
किसके हाथ पिया को भेजूं
घर लौटन दा संदेश

किसके ख़ातिर पहनूं चूड़ी
कौन सुनेगा खनक चुड़िन दी
किसके ख़ातिर झुमका पहनूं
और लगाऊं माथे बिन्दी
किसके ख़ातिर सिंगार करूं मैं
और संवारूं केश…
साजन जाए बसे परदेस
दुल्हन से मैं बिरहन हो गई
साजन जाए बसे परदेस
किसके हाथ पिया को भेजूं
घर लौटन दा संदेश…

अंसुअन डूबी अखियां देखें
राह पिया की राह पिया की
हिचकी के संग सिसकी आवैं
कहत बने नहिं पीर हिया की
दर्पण टूटा देख के मेरा
बिरहन वाला भेष…
साजन जाए बसे परदेस
दुल्हन से मैं बिरहन हो गई
साजन जाए बसे परदेस
किसके हाथ पिया को भेजूं
घर लौटन दा संदेश…
साजन जाए बसे परदेस

शिवकुमार बिलगरामी

Language: Hindi
1 Like · 640 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

फितरत!
फितरत!
Priya princess panwar
भक्ति छंद- जन्माष्टमी
भक्ति छंद- जन्माष्टमी
डॉ. शिव लहरी
#आज_का_सवाल-
#आज_का_सवाल-
*प्रणय प्रभात*
ज़िंदगी का भी
ज़िंदगी का भी
Dr fauzia Naseem shad
चुनना किसी एक को
चुनना किसी एक को
Mangilal 713
आज किसी का दिल टूटा है
आज किसी का दिल टूटा है
Rajender Kumar Miraaj
मां महागौरी
मां महागौरी
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
" राख "
Dr. Kishan tandon kranti
ये जां भी सलामत थी और दिल भी सलामत
ये जां भी सलामत थी और दिल भी सलामत
Shweta Soni
पुलिस की चाल
पुलिस की चाल
नेताम आर सी
वो सुनाते थे मोहब्बत की कहानी मुझको।
वो सुनाते थे मोहब्बत की कहानी मुझको।
Phool gufran
पिता की दौलत न हो तो हर गरीब वर्ग के
पिता की दौलत न हो तो हर गरीब वर्ग के
Ranjeet kumar patre
मन अलग चलता है, मेरे साथ नहीं,
मन अलग चलता है, मेरे साथ नहीं,
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
खुद से ही अब करती बातें
खुद से ही अब करती बातें
Mamta Gupta
प्रीत पुराणी
प्रीत पुराणी
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
बे-ख़ुद
बे-ख़ुद
Shyam Sundar Subramanian
विनम्रता
विनम्रता
Rambali Mishra
दलदल..............
दलदल..............
sushil sarna
Cherishing my land
Cherishing my land
Ankita Patel
लड़कियां गोरी हो, काली हो, चाहे साँवली हो,
लड़कियां गोरी हो, काली हो, चाहे साँवली हो,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
बंजर भूमि हुई मेरी
बंजर भूमि हुई मेरी
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
इस दुनिया में किसी भी व्यक्ति को उसके अलावा कोई भी नहीं हरा
इस दुनिया में किसी भी व्यक्ति को उसके अलावा कोई भी नहीं हरा
Devesh Bharadwaj
"मेरा प्यार "
DrLakshman Jha Parimal
नया भारत - नई उड़ान 🇮🇳
नया भारत - नई उड़ान 🇮🇳
ARVIND KUMAR GIRI
रिश्ते
रिश्ते
Neeraj Kumar Agarwal
दिल कि गली
दिल कि गली
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
रोटी
रोटी
Sarla Sarla Singh "Snigdha "
क्या लिखू , क्या भूलू
क्या लिखू , क्या भूलू
Abasaheb Sarjerao Mhaske
''तुमसे मिलना है''
''तुमसे मिलना है''
शिव प्रताप लोधी
इन दरकती रेत की दीवारों से,
इन दरकती रेत की दीवारों से,
श्याम सांवरा
Loading...