Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 May 2022 · 1 min read

आंचल में मां के जिंदगी महफूज होती है

मां बड़ी ममतामई बहुत मासूम होती है
होता है दुख संतान को तो मां भी रोती है
मानो हमेशा बात उनकी बात ना टालो
आंचल में मां के जिंदगी महफूज होती है

मां हमें देती खुशी मां ही भाग्य बनाए
मां करे दुलार हमको और लोरी सुनाए
मां रहे भूखी मगर बच्चों को खिलाएं
मां ही अपने बच्चों की तकदीर बनाए
मां नहीं होती बुरी वो बस अच्छी होती है
आंचल में मां के जिंदगी………..
रुठी है अगर मां तो तुम मां को मना लो
पहले पुकारो प्यार से फिर गले लगा लो
मां ही तो सिखाती है हमको जिंदगी जीना
ये जिंदगी अधूरी है सुनो सब मां के बिना
मां से पूछो क्या-क्या वो सपने संजोती है
आंचल में मां के जिंदगी……….
सोचा है क्या होता है अगर मां नहीं होती
मां नहीं होती तो सोचो दुनिया कहां होती
मां के बिना सोचिए कौन चलना सिखाता
मां नहीं होती तो कौन तुम्हे राह दिखाता
क्यों भूलते हो मां तो पहला स्कूल होती है
आंचल में मां के जिंदगी……….
मां हमें देती जन्म और मां पालती हमको
जिंदगी के रंगों में वो सुनो है ढालती हमको
मत भूलो मां ने ही हमको चलना सिखाया
नौ माह रखा गर्भ फिर अपना दूध पिलाया
भूलो ना अपना फर्ज वो नहीं बोझ होती है
आंचल में मां के जिंदगी……….

Loading...