Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 May 2022 · 1 min read

हाइकु -मेरे पापा

हाइकु-मेरे पापा
——————
हे! मेरे पापा
जगत से निराले
एक मिसाल ।

करते सदा
परिवार का भला
समर्पित हो ।

नयी सीख दे
हमको ज्ञान देते
शिक्षा अपनी ।

हिमालय सा
बन राह दिखाते
अटल होके ।

माता पिता हैं
जीवन के खेवैया
तीर लगाते ।

भगवान वो
हम बच्चों के होते
पूजो सदा है ।।

सुषमा सिंह*उर्मि,,
कानपुर

Loading...