Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Feb 2022 · 1 min read

$प्यारा भारत

#प्यारा भारत

भारत भूमि है वीरों की, संस्कारों का अद्भुत ठाँव।
शहर अनोखे यहाँ देखिए, देख लीजिए सुंदर गाँव।।
देश-प्रेम की ख़ूब मिसालें, वेद पुराणों का है शोर।
शाम रंगीली सुबह सुहानी, हर मौसम मानो चितचोर।।

अरुणाचल के काँत सिरों पर, प्रथम किरण का होता वास।
अपनेपन का राज़ यहीं है, रिश्तों का मनहर उल्लास।।
राम यहीं पर श्याम यहीं पर, देव सभी का आँगन द्वार।
पुण्य धरा का रूप यहीं पर, शोभित मनभावन शृंगार।।

तुलसी कबीर की वाणी सुन, राधा मीरा का यह प्यार।
गुरु नानक रविदास संत की, वाणी अनुपम उपहार।।
दादु दयाल यहीं गाते थे, पावन मनभावन मन गीत।
गीता रामायण पढ़ो यहीं, पढ़ो महाभारत की रीत।।

हिंदू सिक्ख इसाई मुस्लिम, धर्मों का संगम है नूर।
भाईचारे का अमृत चखो, घृणा रहेगी मन से दूर।।
भारत भूमि शील लिए है, धैर्य धरे होकर गंभीर।
साहित्य सरस अमर मनोहर, हरे मनों की प्रतिपल पीर।।

राग रागिनी मीत बनाएँ, कथा सिखाएँ सुंदर रीत।
इतिहास बताए किस्सा वह, सबका लेता दिल जो जीत।।
द्रोणाचार्य सरिस गुरु मिलते, एकलव्य सम प्यारे भक्त।
गुरु-दक्षिणा माँगे देते, काट अँगूठा भूलें रक्त।।

आंबेडकर सरिस महापुरुष, अब्दुल जैसे देख महान।
महा ज्योतिबा फूले मानव, नारी सावित्री हैं शान।।
वाल्मीकि आदि कवि हुए यहाँ, महकाएँ हैं आज अतीत।
देव बिहारी घनानंद सुने, हर्षाएँ प्रेम भरी प्रीत।।

#कवि- आर.एस. ‘प्रीतम’
सर्वाधिकार सुरक्षित रचना

Language: Hindi
303 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from आर.एस. 'प्रीतम'
View all

You may also like these posts

पूनम का चांद हो
पूनम का चांद हो
Kumar lalit
मित्र
मित्र
Dhirendra Singh
4074.💐 *पूर्णिका* 💐
4074.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
दिलकश
दिलकश
Vandna Thakur
" वक्त "
Dr. Kishan tandon kranti
हवा तो आज़ भी नहीं मिल रही है
हवा तो आज़ भी नहीं मिल रही है
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
अधिकतर ये जो शिकायत करने  व दुःख सुनाने वाला मन होता है यह श
अधिकतर ये जो शिकायत करने व दुःख सुनाने वाला मन होता है यह श
Pankaj Kushwaha
मैं जानता हूॅ॑ उनको और उनके इरादों को
मैं जानता हूॅ॑ उनको और उनके इरादों को
VINOD CHAUHAN
दोहा _
दोहा _
Neelofar Khan
संवेदना
संवेदना
ललकार भारद्वाज
खर्राटे
खर्राटे
Mandar Gangal
कुंडलियां
कुंडलियां
Rambali Mishra
डॉ अरुण कुमार शास्त्री - एक अबोध बालक - अरुण अतृप्त
डॉ अरुण कुमार शास्त्री - एक अबोध बालक - अरुण अतृप्त
DR ARUN KUMAR SHASTRI
यही है वो संवेदना है
यही है वो संवेदना है
Sandeep Barmaiya
#सकारात्मक_सोच😊 #सकारात्मक_सुबह😊😊 #सकारात्मक_सोमवार 😊😊😊
#सकारात्मक_सोच😊 #सकारात्मक_सुबह😊😊 #सकारात्मक_सोमवार 😊😊😊
*प्रणय प्रभात*
आया सखी बसंत...!
आया सखी बसंत...!
Neelam Sharma
तोहमत लगाए जाते हैं
तोहमत लगाए जाते हैं
Shweta Soni
चक्की
चक्की
Kanchan verma
*बहती हुई नदी का पानी, क्षण-भर कब रुक पाया है (हिंदी गजल)*
*बहती हुई नदी का पानी, क्षण-भर कब रुक पाया है (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
वक़्त  ने  ले लिया जिसे हमसे
वक़्त ने ले लिया जिसे हमसे
Dr fauzia Naseem shad
ड़ माने कुछ नहीं
ड़ माने कुछ नहीं
Satish Srijan
जो छलके शराब अपने पैमाने से तो समझना नशा हो गया है
जो छलके शराब अपने पैमाने से तो समझना नशा हो गया है
Rj Anand Prajapati
मेरा भारत देश
मेरा भारत देश
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
*मनः संवाद----*
*मनः संवाद----*
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
बात जब नैतिकता पर आई!
बात जब नैतिकता पर आई!
Jaikrishan Uniyal
हम राज़ अपने हर किसी को  खोलते नहीं
हम राज़ अपने हर किसी को खोलते नहीं
Dr Archana Gupta
हमे कोई नहीं समझ पाया है
हमे कोई नहीं समझ पाया है
Jyoti Roshni
टुकड़े हुए दिल की तिज़ारत में मुनाफे का सौदा,
टुकड़े हुए दिल की तिज़ारत में मुनाफे का सौदा,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
मेरी स्मृति...
मेरी स्मृति...
NAVNEET SINGH
हो हमारी या तुम्हारी चल रही है जिंदगी।
हो हमारी या तुम्हारी चल रही है जिंदगी।
सत्य कुमार प्रेमी
Loading...